Delhi Fire Crackers: जानलेवा प्रदुषण के कारण पटाखों पर मंत्री ने एलजी को लिखा पत्र, गोपाल राय ने दिल्ली के लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो
दिल्ली में प्रदुषण के चलते हर साल पटाखों पर पाबंदी लगाई जाती है. बावजूद इसके शहर में चोरी छुपे कई दुसरे राज्यों से पटाखे पहुंच ही जाते है. अब ऐसे में दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने एलजी को लेटर लिखकर पटाखों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Delhi Fire Crackers: दिल्ली में प्रदुषण के चलते हर साल पटाखों पर पाबंदी लगाई जाती है. बावजूद इसके शहर में चोरी छुपे कई दुसरे राज्यों से पटाखे पहुंच ही जाते है. अब ऐसे में दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने एलजी को लेटर लिखकर पटाखों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया की हमारी कोशिश है की प्रदुषण नियंत्रण गतिविधियों को तेज किया जाएं.
उन्होंने कहा की कई राज्यों के मंत्रियो के साथ मीटिंग की गई है और इन 15 दिनों में सरकार के साथ साथ लोगों को भी इस प्रदुषण को लेकर सक्रिय होना चाहिए. उन्होंने कहा की पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही है. लेकिन उसको और ज्यादा मॉनिटरिंग करके नियंत्रित करने की जरुरत है. इसके साथ ही पटाखों से जो धुआं होता है, दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी इसको नियंत्रित करने की जरुरत है. ये भी पढ़े:Delhi Pollution GRAP-2 Implemented: दिल्ली-एनसीआर में आज से लागू किए गए ग्रैप-2 प्रतिबंध, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां
दिल्ली के मंत्री की अपील
इसके साथ ही अगले 15 दिनों तक रेड लाइट पर लोगों को गाडियां बंद करने की जरुरत है. गोपाल राय ने दिवाली जैसे त्यौहार पर होनेवाली भीड़ को लेकर लोगों से अपील की है की ,' वे अपने निजी वाहन से शहर में यात्रा न करें. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करे. उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है की ,' अगर आपको कही भी आग जलते हुए दिखती है, तो आप ' ग्रीन दिल्ली' ऐप को डाउनलोड कर इसकी जानकारी दे सकते है.