News

Maharashtra Assembly Election Results: कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हारे, बालासाहेब थोरात, पृथ्वीराज चव्हाण भी नहीं बचा पाएं अपना गढ़

महाराष्ट्र के इस बार के विधानसभा चुनावों में महाविकास आघाडी के बड़े बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है.पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान समेत कांग्रेस के बालासाहेब थोरात भी चुनाव हार गए है.

Maharashtra Assembly Election Results: कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हारे, बालासाहेब थोरात, पृथ्वीराज चव्हाण भी नहीं बचा पाएं अपना गढ़
Credit-(FB )

Maharashtra Assembly Election Results: महाराष्ट्र के इस बार के विधानसभा चुनावों      में महाविकास आघाडी के बड़े बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है.पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण चुनाव हार गए है. तो वही  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले भी बड़ी मुश्किल से चुनाव जीते है. नाना पटोले साकोली से चुनाव जीते  है.

कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चव्हाण, संगमनेर से बालासाहेब थोरात को हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही दिवगंत पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख को भी हार का सामना करना पड़ा. ये भी पढ़े:VIDEO: हार पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान, कहा, ‘धक्का दिया गया है, टारगेट करके चुनाव का ये रिजल्ट निकाला गया

धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण सीट पर बीजेपी के रमेश काशीराम कराड ने हराया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने  बीजेपी के अविनाश ब्रह्मानकर को हराया हैं. पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से चुनाव हार गए हैं. उन्हें 39355 वोटों के अंतर से बीजेपी के अतुलबाबा भोसले ने हराया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).