देश

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- अगर कोई बंगाली पीएम बनता है तो ममता बनर्जी का नाम सबसे पहले आएगा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं.

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- अगर कोई बंगाली पीएम बनता है तो ममता बनर्जी का नाम सबसे पहले आएगा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ममता की पहली बंगाली पीएम बनने की अच्छी संभावनाएं (Photo Credits: ANI/IANS)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने शनिवार को यह कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री (Bengali Prime Minister) बनने की अच्छी संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई बंगाली कभी प्रधानमंत्री बनता है तो ममता बनर्जी का नाम उस लिस्ट में सबसे पहले होगा. दिलीप घोष ने कहा कि अच्छा होगा अघर कोई बंगाली प्रधानमंत्री बने. ज्योति बसु (Jyoti Basu) नहीं बन सके लेकिन ममता बनर्जी बन सकती हैं.

ममता बनर्जी का शनिवार को जन्मदिन था. उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, 'क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है.' यह भी पढ़ें- सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले, साल 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री बन सकते हैं

ममता को कुंभ मेले में आमंत्रित करना चाहती है यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य सरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इलाहाबाद में होने जा रहे कुंभ में आमंत्रित करना चाहती है लेकिन पिछले 12 दिनों से उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है. मत्स्य और लघु सिंचाई मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने यहां संवाददताओं से कहा कि अगर शुक्रवार तक मुलाकात का वक्त मिल जाता है तो मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे मुलाकात करूंगा अन्यथा किसी अन्य माध्यम से उन्हें निमंत्रण भेजा जाएगा.’’

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).