Mamata Banerjee Meets Sunita Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- संघर्ष की इस घड़ी में AAP के साथ है TMC
Photo- ANI

Mamata Banerjee Meets Sunita Kejriwal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के माता-पिता से भी मिलकर उनका हालचाल जाना है. इस मीटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी सीएम आवास में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थीं. उन्होंने संदेश दिया कि संघर्ष की इस घड़ी में वह आप और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी हैं.

CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी