देश

Mamata Banerjee Digha Beach: दीघा बीच पर ममता बनर्जी और बंदर की ‘बॉन्डिंग’, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या रैली नहीं, बल्कि एक प्यारा-सा पल है, जो उन्होंने दीघा के समंदर किनारे एक बंदर के साथ बिताया.

Mamata Banerjee Digha Beach: दीघा बीच पर ममता बनर्जी और बंदर की ‘बॉन्डिंग’, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें!
Photo- mamataofficial/Insta

Mamata Banerjee Digha Beach: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या रैली नहीं, बल्कि एक प्यारा-सा पल है, जो उन्होंने दीघा के समंदर किनारे एक बंदर के साथ बिताया. ममता बनर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह फुटपाथ पर बैठी हैं और एक बंदर को बिस्किट खिलाती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बंदर पास बैठा हुआ है और पूरी तरह शांत है, मानो वो ममता दीदी को अच्छे से पहचानता हो.

उन्होंने इस फोटो सीरीज के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, "जब समंदर किनारे चाय के साथ एक अनकहा रिश्ता बन जाए.” यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पोस्ट को अब तक 21,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ये भी पढें: West Bengal: ममता बनर्जी अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाए जाने की वजह से डर रही हैं; भाजपा

दीघा बीच पर ममता बनर्जी और बंदर की ‘बॉन्डिंग’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamata Banerjee (@mamataofficial)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).