देश

PMO को मनीऑर्डर भेजने वाले किसान संजय साठे ने नितिन गडकरी को कृषि मंत्री बनाने की मांग की

पिछले साल महाराष्ट्र में नासिक के एक किसान ने उस समय हलचल मचा दी थी जब उन्होंने प्याज बेचने से मिली मामूली राशि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेज दी थी. अब उसी किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को कृषि मंत्री बनाया जाए.

PMO को मनीऑर्डर भेजने वाले किसान संजय साठे ने नितिन गडकरी को कृषि मंत्री  बनाने की मांग की
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credit: ANI/File)

मुंबई: पिछले साल महाराष्ट्र में नासिक के एक किसान ने उस समय हलचल मचा दी थी जब उन्होंने प्याज बेचने से मिली मामूली राशि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेज दी थी. अब उसी किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को कृषि मंत्री बनाया जाए. संजय साठे (Sanjay Sathe) नामक किसान ने लोकसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए एक पार्सल भेजा है. इसमें एक गांधी टोपी, दो रूमाल और एक हस्तलिखित पत्र है.

साठे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘‘मैं पीएम मोदी (PM Modi) को बधाई देना चाहता हूं. इसलिए यहां की परंपरा के अनुसार मैंने उन्हें एक सफेद टोपी और दो बड़े रूमाल भेजे हैं’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नितिन गडकरी को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए जाने का प्रधानमंत्री से अनुरोध भी किया जिससे वह हमारी समस्याओं का हल कर सकें’’पिछले साल नवंबर में थोक बाजार में 750 किलोग्राम प्याज बेचने से साठे को 1064 रूपए मिले थे. साठे ने विरोध स्वरूप यह राशि प्रधानमंत्री को भेज दी थी. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: नाशिक के किसान ने PMO को लिखा पत्र, प्याज पर खराब गुणवत्ता वाले रिपोर्ट को बताया ‘गलत’

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड रूप से जीत मिली है. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई गुरूवार को शपथ लेने जा रहे हैं. इस चुनाव में बीजेपी को 543 में 542 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली है. वहीं एनडीए की बात करें तो 353 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है. वह महज 52 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).