Maharashtra Elections 2024: MNS ने जारी की 13 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, BJP के पूर्व नेता दिनकर पाटिल को दिया टिकट

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इन उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम है नासिक के वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनकर पाटिल, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी छोड़कर मनसे का दामन थाम लिया है.

Raj Thackeray | PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणाएं करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इन उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम है नासिक के वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनकर पाटिल, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी छोड़कर मनसे का दामन थाम लिया है.

Maharashtra Elections 2024: MNS ने जारी की 45 उम्मीदवारों की लिस्ट, राज ठाकरे के बेटे अमित माहिम से लड़ेंगे चुनाव.

मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को ठाणे, पालघर और नासिक जिलों के 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इससे पहले, मनसे ने सात उम्मीदवारों की पहली सूची और 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित की थी. इस तीसरी सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दिनकर पाटिल की हो रही है, जो नासिक के बीजेपी के बड़े नेता थे.

मनसे की तीसरी लिस्ट में 13 उम्मीदवार

दिनकर पाटिल का बीजेपी से विद्रोह

दिनकर पाटिल नासिक पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे, लेकिन जब बीजेपी की पहली सूची में उनका नाम नहीं आया और सीमा हिरे को उम्मीदवार घोषित किया गया, तो पाटिल ने नाराज होकर बीजेपी से बगावत कर दी. उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया और मनसे में शामिल हो गए.

Maharashtra Elections 2024: शिवसेना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM एकनाथ शिंदे.

पाटिल ने कहा, "बीजेपी ने मेरे साथ बार-बार गलत किया है. मुझे मेयर बनाने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ. अब विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं दिया गया, इसलिए मैंने मनसे का साथ चुना है."

राज ठाकरे का दिनकर पाटिल पर भरोसा

मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दिनकर पाटिल पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें नासिक पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है. पाटिल के साथ कई पूर्व नगरसेवक भी मनसे में शामिल हो गए हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पाटिल इस चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार सीमा हिरे को हरा पाएंगे?

नासिक पश्चिम सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

नासिक पश्चिम सीट अब चुनावी चर्चा का केंद्र बन गई है. दिनकर पाटिल जैसे अनुभवी नेता का बीजेपी छोड़कर मनसे से चुनाव लड़ना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार अपनी-अपनी पार्टी में मजबूत दावेदार माने जाते हैं. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दिनकर पाटिल का बीजेपी से मनसे में आना नासिक पश्चिम सीट के चुनावी समीकरणों को कैसे प्रभावित करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट