महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: आदित्य ठाकरे लड़ेंगे मुंबई की वर्ली सीट से चुनाव, ठाकरे परिवार से पहले सदस्य होंगे चुनाव लड़ने वाले

महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. कांग्रेस जहां एनसीपी के साथ चुनावी मैदान में है तो बीजेपी केंद्र में अपनी सहयोगी शिवसेना के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है.न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना चीफ आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

आदित्य ठाकरे (Photo Credits: IANS)

मुंबई. महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) की तारीख का ऐलान हो गया है. कांग्रेस (Congress) जहां एनसीपी (NCP) के साथ चुनावी मैदान में है तो बीजेपी केंद्र में अपनी सहयोगी शिवसेना (Shiv Sena) के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है.न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे और युवा सेना चीफ आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) मुंबई की वर्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

ऐसे में अगर आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) चुनावी मैदान में उतर रहे हैं वह ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे जो चुनाव लड़ रहे है. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि अब तक ठाकरे परिवार में से किसी ने भी आज तक चुनाव नहीं लड़ा है. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: शिवसेना कार्यकर्ताओं की इच्छा, वर्ली से विधानसभा चुनाव लड़ें आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे लड़ेंगे मुंबई की वर्ली सीट से चुनाव-

मीडिया में खबर है कि अगर चुनाव बाद बीजेपी-शिवसेना (BJP-Shiv Sena Alliance) गठबंधन को जीत मिलती है तो शिवसेना प्रमुख के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) डिप्टी मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि यह तो चुनाव नतीजों के बाद साफ होगा कि आदित्य सीएम बनेंगे या नहीं?

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) के लिए वोटिंग होनी है. जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी. वही नाम वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर रखी गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\