महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे: बीजेपी की सीटें हुई कम तो आक्रामक हुई शिवसेना, सीएम समेत ये कर सकती हैं मांग

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे गुरूवार को आए. इन चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में लड़ी थी. कांग्रेस ने एनसीपी के साथ मिलाया था. शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि राज्य में एक-तरफा मुकाबला होगा मगर शरद पवार ने जिद्द दिखाते हुए धुआंधार प्रचार किया और हार के अंतर को कम किया. बीजेपी और शिवसेना की काफी सीटें कम हुई है.

उद्धव ठाकरे, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: IANS)

महाराष्ट्र में बीजेपी की सीट क्या कम हुई उनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना आक्रामक हो गयी है. मंत्रिमंडल में 50-50 की मांग के बीच खबर आ रही है कि शिवसेना गृह और राजस्व विभाग पर दावा कर सकती है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शिवसेना आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने पर भी जोर दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक भी कहा जा रहा है कि आदित्य ठाकरे के सीएम पद को लेकर आडी हुई है, हालांकि इस बात सच्चाई की पुष्टि हम नहीं कर सकते.

बता दें कि राज्य में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली है. एनसीपी के मजबूत होने से राज्य के समीकरण कुछ हद तक बदल गए है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शिवसेना आदित्य को सीएम बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिला सकती है.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 145 है. अगर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस साथ आते हैं तो उनकी संख्या 154 हो जाती है. इस स्थिति में आदित्य आराम से मंत्रालय के छठे माले पर विराजमान हो सकते हैं. बताया ऐसा भी जा रहा है कि शिवसेना और एनसीपी सरकार में जायेंगे और कांग्रेस उन्हें बहार से समर्थन देगी. हालांकि, ये सभी अटकले हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे गुरूवार को आए. इन चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में लड़ी थी. कांग्रेस ने एनसीपी के साथ मिलाया था. शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि राज्य में एक-तरफा मुकाबला होगा मगर शरद पवार ने जिद्द दिखाते हुए धुआंधार प्रचार किया और हार के अंतर को कम किया. बीजेपी और शिवसेना की काफी सीटें कम हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट