देश

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 नतीजें: 11 EVM में मिले मॉक पोल के वोट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम के 11 मशीनों में मॉक पोल के दौरान दर्ज किए गए वोट को हटाया (रिमूव) नहीं गया. इसके चलते इन मशीनों की गणना के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई है.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 नतीजें: 11 EVM में मिले मॉक पोल के वोट
वोटिंग मशीन (File Photo)

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम के 11 मशीनों में मॉक पोल के दौरान दर्ज किए गए वोट को हटाया (रिमूव) नहीं गया. इसके चलते इन मशीनों की गणना के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी. एल. कांताराव ने संवादादाताओं को बताया कि राज्य की 230 सीटों में से कुछ में एक और अधिकांश में दो राउंड की गणना हो चुकी है. शुरुआत में बालाघाट, नरसिंहपुर और झाबुआ में 11 ईवीएम में मॉक पोल में दर्ज किए गए वोटों को नहीं हटाए जाने की बात सामने आई है. इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई है. वहां से निर्देश मिलने के बाद इन मशीनों की गिनती होगी.

कांताराव ने आगे बताया कि इससे पहले 114 केंद्रों की मशीनों में भी इसी तरह की बात सामने आई थीं कि मॉक पोल के दौरान दर्ज वोटों को हटाया नहीं गया. इस संदर्भ में वीवीपेट की गिनती के साथ वोटों की गिनती के साथ निर्देश मिले. उसी आधार पर इन केन्द्रों की मशीनों की गिनती कराई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).