मध्यप्रदेश: MP सरकार ने बीजेपी पर आतंक पनपने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Goving Singh Rajput) ने पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर करारा हमला बोला है.

बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

सागर:  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Goving Singh Rajput) ने पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर करारा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी में आतंकियों के पनपने का आरोप लगाया है. राजपूत गुरुवार को सागर जिले के जैसीनगर में किसान कर्जमाफी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

शाम को संवाददाताओं ने जब उनसे भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत पाकिस्तान कभी नहीं कर सकता. पाकिस्तान एक कायर देश है, वह कायराना हमले करता है."

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: सपा- बसपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के गठबंधन में भी नहीं किया शामिल

पाकिस्तान पर हमला करते-करते राजपूत ने बीजेपी पर भी हमला कर दिया. उन्होंने कहा, "आतंकियों के रूप में बीजेपी में जो लोग पनपते हैं, उन लोगों ने हम पर और हमारी सेना पर हमला किया, मगर उसका हमारी वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके लिए भारतीय वायुसेना को कांग्रेस पार्टी और देश की जनता सलाम करती है."

कांग्रेस सचिव राजपूत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर राजपूत से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर वह उपलब्ध नहीं हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स