Lok Sabha Election 2024: 'कमल को पानी की जरूरत होती है', BJP-RLD गठबंधन पर जयंत चौधरी ने ऐसा क्यों कहा? (Watch Video)
जयंत चौधरी | ANI

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी आज बुलंदशहर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी-आरएलडी गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है. जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह नल है और भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल है. ऐसे में कमल को भी पानी की जरूरत होती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से कमल खिलेगा, क्योंकि साइकिल अब जनता के हाथ में फिसलने लगी है.

कमल को पानी की जरूरत होती है: जयंत चौधरी