देश

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की वाराणसी में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष शुक्रवार को करेंगे ये बड़ा काम

इस दौरान वह मोदी के संसदीय कार्यालय भी जाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस समीक्षा बैठक के बाद पूर्वांचल की कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो सकता है.

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की वाराणसी में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष शुक्रवार को करेंगे ये बड़ा काम
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credit- IANS)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) आज प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे. इस दौरान वह पूर्वांचल की परिस्थितियों से रूबरू होंगे. शाह वाराणसी में पूर्वांचल की 26 सीटों की समीक्षा भी करेंगे. वाराणसी बीजेपी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की मानें तो "अमित शाह आज शाम को वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान वह संगठन की बैठक में भाग लेंगे. इस दौरान पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इस दौरान पूर्वांचल की सभी सीटों की समीक्षा कर रणनीति भी तैयार करेंगे. इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर अमित शाह चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की अलग-अलग बैठक करेंगे."

इस दौरान वह मोदी के संसदीय कार्यालय भी जाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस समीक्षा बैठक के बाद पूर्वांचल की कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो सकता है.

यह भी पढ़े: शिलॉन्ग से BJP उम्मीदवार सनबोर शुलई बोले, सिटीजनशिप बिल हुआ पास तो कर लूंगा सुसाइड

बीजेपी के पास यहां पर 12 सीटें हैं. उन्हें बचाए रखने की शाह के सामने चुनौती है. यहां पर सपा बसपा गठबंधन भी मजबूत ढंग से काम कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).