Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण की वोटिंग के लिए थम गया चुनाव प्रचार, 19 अप्रैल को इन सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी प्रचार का शोर थम गया है. 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी प्रचार का शोर थम गया है. अब जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेगी. 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होनी है, वहां शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले ही थम गया. इस समय से जनसभा, रैलियाँ और जुलूस जैसे सभी कार्यक्रमों पर रोक लग गई है.
पहले चरण में वोटिंग वाले 21 राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मेघालय की 2, मणिपुर की 2, छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान और निकोबार की 1, जम्मू और कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 सीट पर मतदान होगा.
तमिलनाडु: तिरुवल्लुर, चेन्नई ईस्ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी.
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर.
राजस्थान: गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर,
भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर
उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार
महाराष्ट्र: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली चिमूर और चंद्रपुर.
मध्य प्रदेश: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी
असम: काजीरंगा, सोनितपुर, तखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट
बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई
छत्तीसगढ़: बस्तर
जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर
अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व
मेघालय: शिलांग, तुरा
त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम
मिजोरम
पुडुचेरी
सिक्किम
नगालैंड
अंडमान
मणिपुर
लक्षद्वीप
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

