लोकसभा चुनाव 2019: मायावती को फिर लगा झटका, बीएसपी के एक और प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज
दक्षिण मध्य मुंबई से BSP के उम्मीदवार संजय रमेश भालेराव का नामांकन खारिज हो गया है. यह महाराष्ट्र में मायावती की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
राजस्थान की बाड़मेर के बाद मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को महाराष्ट्र में भी झटका लगा है. मराठी अख़बार महाराष्ट्र टाइम्स की खबर के अनुसार दक्षिण मध्य मुंबई से BSP के उम्मीदवार संजय रमेश भालेराव (Sanjay Bhalerao) का नामांकन खारिज हो गया है. यह महाराष्ट्र में मायावती की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि इससे पहले राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी का नामांकन खारिज हो गया था.
उल्लेखनीय है कि बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी ने आठ अप्रैल को बसपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. नामांकन पत्र खारिज होने के बाद पंकज चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में इसे राजनीतिक साजिश बताया. उन्होंने कहा कि वह जिला निर्वाचन अधिकारी के फैसले को राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे.
यह भी पढ़े: मायावती की बीएसपी को लगा तगड़ा झटका, प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज
चौधरी ने कहा कि लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 9 के तहत उन्हें चुनाव आयोग से एक सर्टिफिकेट प्राप्त कर निर्वाचन अधिकारी के यहां पेश करना था. चौधरी ने बताया कि उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले ही एक अप्रैल को उक्त सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

