देश

लोकसभा चुनाव 2019: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं

बिहार के लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव रविवार को होना है. उससे पहले नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और जोर पकड़ता जा रहा है....

लोकसभा चुनाव 2019: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं
लालू प्रसाद यादव (Photo Credit-IANS)

पटना:  बिहार के लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव रविवार को होना है. उससे पहले नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और जोर पकड़ता जा रहा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए इन्हें 'महागिरावटी' बताया है.

चारा घोटाले के कई मामलों में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू ने गुरुवार को ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए लिखा, "'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं." उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करीब सभी चुनावी सभाओं में महागठबंधन को 'महामिलावटी' बताते हुए लालू प्रसाद पर निशाना साध रहे हैं.

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के बीच कांटे की टक्कर

इससे पहले लालू प्रसाद ने ट्वीट कर बिहार वासियों के नाम एक संदेश लिखा था. लालू ने ट्वीट कर लिखा, "मेरे प्यारे बिहारवासियों. इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाजीगर द्वारा झूठ के फ्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं. इनके झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है."

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं. इन दिनों वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).