लोकसभा चुनाव 2019: गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कौशल किशोर आज भरेगें नामांकन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) लखनऊ से और मोहनलालगंज से बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर (Kaushal Kishore) आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे...
लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) लखनऊ से और मोहनलालगंज से बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर (Kaushal Kishore) आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार के कई मंत्री इस दौरान मौजूद रहेंगे.
प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ और कौशल किशोर हजरतगंज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे. इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत भी होगा. दोनों नेता हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन करने भी जाएंगे.
गौरतलब है कि लखनऊ सीट बीजेपी के पास करीब दो दशकों से है. इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है. 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे. हालांकि, अभी कांग्रेस और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

