लोकसभा चुनाव 2019: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर 'रावण' ने मायावती पर साधा निशाना, कहा- BSP नहीं है दलितों की शुभचिंतक
चंद्रशेखर ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 'रावण' (Chandrashekhar Azad 'Raavan') ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि बसपा दलितों (Dalits) की शुभचिंतक नहीं है. चंद्रशेखर ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ उत्तर प्रदेश की वाराणसी (Varanasi) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) की 128वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली महू (Mhow) में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने आये चंद्रशेखर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बाबा साहेब ने कुछ बड़े-बड़े सपने देखे थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं. इसलिए मैं यहां पर आया हूं और मैं उनके इन सपनों को पूरा करूंगा.’’
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मायावती की पार्टी दलितों के हितों की रक्षा नहीं करती है. असलियत में समूचे देश में दलितों की शुभचिंतक मेरी पार्टी (भीम आर्मी) है, न कि बसपा.’’ यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने पीएम मोदी पर ली चुटकी, कहा- "चौकीदार हो जाएं खबरदार, आ गया है असरदार"
इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आम्बेडकर जयंती के अवसर पर महू उनकी जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

