दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर बोली प्रज्ञा ठाकुर, संगठन कहेगा तो इसके लिए तैयार
साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को अपना दुश्मन मानती हैं और संगठन अगर कहता है तो वह दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.
भोपाल. मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट (Lok Sabha Election 2019) से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा (BJP) दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा के नाम पर भी विचार हो रहा है. इस विषय पर न्यूज चैनल इंडिया टीवी से बात करने पर साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) ने कहा था कि संगठन अगर उनको दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगा तो वह इसके लिए तैयार हैं.
साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को अपना दुश्मन मानती हैं और संगठन अगर कहता है तो वह दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़े-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोली, दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार
बता दें कि 2008 में मालेगांव ब्लास्ट (Malegaon blast) में आरोपी साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) को पिछले साल ही एनआईए (NIA) कोर्ट सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।
ज्ञात हो कि भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha Seat) भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ रहा है और इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी (Bhartiya Janta Party) के उम्मीदवार आलोक सांजर को 7.14 लाख से ज्यादा वोट मिले थे, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पी सी शर्मा को 3.43 लाख वोट मिले थे. इस बार इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को मैदान में उतारा है और दिग्विजय सिंह के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार के लिए बीजेपी (BJP) में अभी विचार हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

