देश

बंगाल में घमासान जारी: कैलाश विजयवर्गीय कोलकाता पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस झंडे और पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं दे रही है और वह उस अस्थायी मंच को भी हटाने का प्रयास कर रही है जो उनके स्वागत के लिए लगाया गया है।

बंगाल में घमासान जारी: कैलाश विजयवर्गीय कोलकाता पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे
कैलाश विजयवर्गीय (Photo Credit: ANI)

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित रोडशो से जुड़े रास्तों पर पुलिस द्वारा झंडे और पोस्टर नहीं लगाने देने को लेकर मंगलवार को यहां एस्पलानेड के समीप धरने पर बैठ गये। शाह का मध्य कोलकाता के शाहिद मीनार से उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के घर तक रोडशो निकालने का कार्यक्रम है।

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस झंडे और पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं दे रही है और वह उस अस्थायी मंच को भी हटाने का प्रयास कर रही है जो उनके स्वागत के लिए लगाया गया है। यह भी पढ़े-बंगाल में बढ़ा बवाल, अमित शाह की रैली में पहुंची पुलिस, रोड से हटाए पीएम मोदी के पोस्टर

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास रोड शो के लिए जरूरी कागजात एवं अनुमति है। उसके बाद भी पुलिस रूकावट खड़ी कर रही है और झंडे एवं पोस्टर नहीं लगाने दे रही है। पुलिस तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भांति व्यवहार कर रही है।’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).