लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए
लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से नेताओं की बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है. गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा और कहा कि....
लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से नेताओं की बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है. गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा और कहा कि अब देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि बीएसएनएल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नरेगा तीनों के वर्करों को वेतन नहीं मिला.
45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, लेकिन जिनके पास नौकरी है, उन तक को पैसे नहीं मिले. उन्होंने कहा कि आंकड़े छुपा कर भाजपा ने प्रचार पर पैसे खर्च किए पर अब देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के इस ट्वीट पर खुशी से गदगद हो गए अखिलेश यादव, ट्वीट कर कहा- दिल खुश हुआ
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "कारोबारी 'विकास' पूछ रहा है, इस कागजी सरकार से छुटकारा कब मिलेगा. खेतिहर 'विकास' पूछ रहा है, कब मेहनत का दाम मिलेगा. बेरोजगार 'विकास' पूछ रहा है, कहीं कोई काम मिलेगा?" गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार ट्विटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साध रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

