हैदराबाद: स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा स्थापित करने के दौरान हुए झड़प में विधायक राजा सिंह हुए घायल

हैदराबाद के जुमेरात बाजार इलाके में तेलंगाना के एकमात्र बीजेपी राजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए

विधायक राजा सिंह (Photo Credits : ANI/Twitter)

हैदराबाद : हैदराबाद के जुमेरात बाजार इलाके में तेलंगाना के एकमात्र बीजेपी राजा सिंह (Raja Singh) स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए. प्रशासन ने प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी थी, इसलिए पुलिस ने बुधवार रात को प्रतिमा लगाने के प्रयास को रोकने की कोशिश की, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया. प्रतिमा को आधी रात के बाद लाया गया था.

इस बीच, विधायक राजा सिंह वहां पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस हो गई. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया.

यह भी पढ़ें : के. केशव राव सर्वसम्मति के साथ तेलंगाना राष्ट्र समिति संसदीय दल के नेता चुने गए

राजा सिंह के सिर में चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए ओस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया. बीजेपी नेता ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को स्थापित नहीं करने देने के लिए पुलिस की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वह पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड