देश

Rana Sanga Controversy: 'राणा सांगा पर बयान देने वाले को ठोक दो': BJP के पूर्व MLA विक्रम सैनी का विवादित बयान, हिंदू महापुरुषों पर गलत टिप्पणी का जताया विरोध (Watch Video)

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के महान योद्धा राणा सांगा पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विरोध मत करो, चार लड़के भेजो और ऐसी बात कहने वाले को ठोक दो.

Rana Sanga Controversy: 'राणा सांगा पर बयान देने वाले को ठोक दो': BJP के पूर्व MLA विक्रम सैनी का विवादित बयान, हिंदू महापुरुषों पर गलत टिप्पणी का जताया विरोध (Watch Video)
Photo- @SachinGuptaUP/X

Rana Sanga Controversy: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के महान योद्धा राणा सांगा पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विरोध मत करो, चार लड़के भेजो और ऐसी बात कहने वाले को ठोक दो. सैनी ने आगे कहा कि हिंदू महापुरुषों पर गलत टिप्पणी करने वालों की खाल में भूसा भर देना चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत को आजादी चरखे और सत्याग्रह से नहीं, बल्कि अंग्रेजों को पीटने से मिली थी. अब उनके इस बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा होने की संभावना है.

दरअसल, सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान ने करणी सेना को भड़का दिया है. मामला इतना बढ़ गया कि आगरा में उनके घर के बाहर जमकर हंगामा हुआ. पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हुई, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

ये भी पढें: VIDEO: राणा सांगा टिप्पणी मामले में हिन्दू नेता सचिन सिरोही का ऐलान, एसपी सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटने पर रखा ₹1 करोड़ का इनाम!

BJP के पूर्व MLA विक्रम सैनी का विवादित बयान

क्या है पूरा मामला?

ये बवाल तब शुरू हुआ जब रामजी लाल सुमन ने संसद में कहा , "राणा सांगा ने बाबर को भारत बुलाया था, इसलिए वो गद्दार थे. बस, फिर क्या था! करणी सेना भड़क गई और आगरा में उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गई. करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई.

अब बीजेपी और हिंदूवादी संगठन लगातार सपा सांसद से माफी की मांग कर रहे हैं, उधर, रामजी लाल सुमन ने साफ कह दिया है कि जब तक वह जिंदा हैं, माफी नहीं मांगेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).