देश

VIDEO: राणा सांगा टिप्पणी मामले में हिन्दू नेता सचिन सिरोही का ऐलान, एसपी सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटने पर रखा ₹1 करोड़ का इनाम!

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को 'गद्दार' कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. इस बयान के बाद, हिंदू नेता सचिन सिरोही ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामजी लाल सुमन की जीभ काटने वाले को ₹1 करोड़ इनाम देने की घोषणा की है

VIDEO: राणा सांगा टिप्पणी मामले में हिन्दू नेता सचिन सिरोही का ऐलान, एसपी सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटने पर रखा ₹1 करोड़ का इनाम!
(Photo Credits Twitter)

Rana Sanga Row: उत्तर प्रदेश में  समाजवादी पार्टी (एसपी) सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को 'गद्दार' कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. इस बयान के बाद, हिंदू नेता सचिन सिरोही ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामजी लाल सुमन की जीभ काटने वाले को ₹1 करोड़ इनाम देने की घोषणा की है. इससे पहले, सचिन सिरोही ने मेरठ के नवाब अबू मोहम्मद खान के मकबरे को तोड़ने वाले के लिए ₹5 लाख और औरंगजेब की कब्र तोड़ने वाले के लिए ₹10 लाख के इनाम का ऐलान किया था.

 सोशल मीडिया पर सचिन सिरोही का उड़ा मजाक

हालांकि, सचिन सिरोही के इस प्रकार के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है, और उनसे पूछा जा रहा है कि वे इतना पैसा कहां से लाते हैं. एक यूजर ने तो यह भी कहा कि आयकर विभाग को इसके फाइनेंसर का पता लगाना चाहिए. यह भी पढ़े: VIDEO: ‘शिवाजी महाराज का तिलक उनके बाएं पैर के अंगूठे से हुआ था’: अखिलेश यादव के बयान पर भड़की बीजेपी, जेल भेजने की कर दी मांग

 सचिन सिरोही ने SP सांसद सुमन की जीभ काटने पर रखा इनाम

सचिन सिरोही पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं. हाल ही में, दिल्ली के जंतर मंतर पर वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के समर्थन में उन्होंने और उनके सहयोगियों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था.

क्या है पूरा मामला?

रामजी लाल सुमन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह राणा सांगा को 'गद्दार' बताते हुए कहते हैं कि उसने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को बुलाया था. इस बयान पर विरोध बढ़ गया है और लोग मांग कर रहे हैं कि रामजी लाल सुमन अपने बयान पर माफी मांगें. लेकिन रामजी लाल सुमन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस जन्म में वह माफी नहीं मांगेंगे और आग के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).