PM मोदी की डिग्री मांगने पर केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना, भाजपा ने कहा- बौखलाहट और हताशा में हैं दिल्ली के CM

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल पर सख्त टिप्पणी करते हुए, उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है लेकिन यह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए नया विषय नहीं है.

नई दिल्ली, 31 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगे जाने के मामले में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के बाद भाजपा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है.

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल पर सख्त टिप्पणी करते हुए, उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है लेकिन यह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए नया विषय नहीं है. Gujrat HC On PM Modi's Degree: पीएम मोदी की डिग्री दिखाने का आदेश रद्द, हाई कोर्ट ने केजरीवाल पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

पात्रा ने कहा कि इससे पहले भी केजरीवाल ने अरुण जेटली और नितिन गडकरी के बारे में इसी तरह के शब्दों का प्रयोग किया था और बाद में इसके लिए उन्होंने हाथ जोड़ कर और पत्र लिखकर माफी भी मांगी थी.

भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए केजरीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उनके मंत्री कमीशनखोरी और शराब घोटाले के मामले में जेल में हैं, और उन्हें अदालत से जमानत भी नहीं मिल पा रही है इसलिए बौखलाहट और हताशा में केजरीवाल ये कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह हताशा केजरीवाल के चेहरे पर भी नजर आ रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का आएगा तूफान या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड के द हेग में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, 2014 के चुनावी नतीजों को किया याद; VIDEO

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल