केसीआर ने जगन मोहन रेड्डी से की भेंट, कलेश्वरम परियोजना के उद्घाटन में किया आमंत्रित
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आंध्रप्रदेश के अपने समकक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी को 21 जून को कलेश्वरम सिंचाई परियोजना के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया. दोनों मुख्यमंत्रियों ने कथित तौर पर दोनों राज्यों से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की.
अमरावती. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आंध्रप्रदेश के अपने समकक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी को 21 जून को कलेश्वरम सिंचाई परियोजना के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया. दोनों मुख्यमंत्रियों ने कथित तौर पर दोनों राज्यों से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की.
आधिकारिक तौर पर दोनों के बीच बैठक के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया गया लेकिन वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2014 की अनुसूची नौ और 10 के तहत सूचीबद्ध संस्थानों के बंटवारे जैसे लंबित मुद्दों पर प्रस्ताव को लेकर बात की.
उन्होंने बताया कि दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 जून को नयी दिल्ली में बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में जिस मुद्दे पर चर्चा होगी उसपर भी बातचीत की.
संबंधित खबरें
Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का किया समर्थन
EPFO का बड़ा तोहफा: अप्रैल 2026 से UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, लॉन्च होगा नया मोबाइल ऐप
Maharashtra: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
\