देश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी विधायक बीएन विजयकुमार का निधन, जयनगर से लड़ रहे थे चुनाव

पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख बी.एस.येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "मैं अपने दोस्त और पार्टी के दिग्गज विजय कुमार के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं."

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी विधायक बीएन विजयकुमार का निधन, जयनगर से लड़ रहे थे चुनाव
जयनगर विधानसभा सीट से विधायक बी.एन.विजय कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया (Photo Credits: Facebook Page)

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है. पार्टी के नेता और जयनगर विधानसभा सीट से विधायक बी.एन.विजय कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. वह 60 वर्ष के थे. कर्नाटक में 12 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे. वे इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं.

पार्टी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "विजय कुमार गुरुवार शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया." डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.

पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख बी.एस.येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "मैं अपने दोस्त और पार्टी के दिग्गज विजय कुमार के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं."

मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. विजय कुमार बहुत ही ईमानदार और मेहनती नेता था."

विजय कुमार 1990 में बीजेपी में शामिल हुए थे. 12 मई को होने वाले चुनाव में   वह कर्नाटक के गृहमंत्री आर रामलिंगम की बेटी सौम्या रेड्डी के खिलाफ  चुनाव लड़ रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2018 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).