कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए
येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे."
बेंगलुरू: कर्नाटक के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को बी.एस. येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया. पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने यह कहा.
येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे."
राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे जिनमें से 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और सामान्य बहुमत से वह आठ सीट पीछे है. कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) तीसरे स्थान पर है. चुनाव के इन नतीजों के साथ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई है.
Tags
संबंधित खबरें
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
West Asia Crisis: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई अहम बात; भारत ने 'तनाव कम करने और शांति बहाली' का दिया संदेश
West Bengal Shocker: ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी कश्मीरी युवक ने भी किया सुसाइड; दक्षिण कोलकाता में सनसनी
\