Kangana Ranaut On Women Empowerment: महिला सशक्तिकरण के लिए यह समय इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में लिखा जाएगा -कंगना रनौत-Video
Credit -ANI

हिमाचल प्रदेश के मंडी से फिल्म एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत जोर -शोर से चुनावी प्रचार कर रही है. रनौत ने अब महिला सशक्तिकरण पर बात की है. उनका कहना है की महिला सशक्तिकरण के लिए यह स्वर्णिम काल है. उन्होंने कहा की कुछ दशक पहले मंडी में बेटियों की भ्रूण हत्या काफी होती है, लेकिन यहां पर बेटियां अब शिक्षा , डिफेंस और राजनीति में जा रही है. अब बेटियों के पैदा होना यहांपर दुर्भाग्य न मानते हुए सौभाग्य माना जा रहा है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका भी नही छोड़ा, उन्होंने कहा की ,' कांग्रेस की देशद्रोही मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है. यह भी पढ़े :Kangana Ranaut Nomination: मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत आज करेंगी नॉमिनेशन, रोड शो कर पहुंचेंगी DC ऑफिस

देखें वीडियो :