बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- कांग्रेस जैसी पहले थी अब वैसी नहीं रही

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आज मन व्यथित है और दुखी भी है. जनसेवा का उद्देश्य कांग्रेस में पूरा नहीं हो रहा था. उन्होंने कहा जो कांग्रेस पार्टी पहले थी वो आज नहीं रही.

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Photo Credit-ANI)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में जारी सियासी घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की सदस्यता ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया किया. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर अपने पिता माधवराव सिंधिया को भी याद किया. उन्होंने कहा, मेरे जीवन में दो तारीख काफी अहम रही हैं, इनमें पहला 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया, वो जिंदगी बदलने वाला दिन है. और दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 को जहां जीवन में एक बड़ा निर्णय मैंने लिया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आज मन व्यथित है और दुखी भी है. जनसेवा का उद्देश्य कांग्रेस में पूरा नहीं हो रहा था. उन्होंने कहा जो कांग्रेस पार्टी पहले थी वो आज नहीं रही, उसके तीन मुख्य बिंदु हैं. पहला कि वास्तविकता से इनकार करना, नई सोच, नई विचारधारा और नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना. यह भी पढ़ें- बीजेपी में हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री, क्या मोदी सरकार में भी मिलेगी जगह? 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में ट्रांसफर माफिया का उद्योग चल रहा है, राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुझे एक नया मंच देने का मौका दिया है. उन्होंने कहा 2018 में जब MP में सरकार बनी तो एक सपना था, लेकिन वो बिखर चुका है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं. कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं की जा सकती.

इससे पहले पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की अध्यक्षता दिलाने के बाद कहा कि राजमाता सिंधिया जी ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और विस्तार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी. आज उनके पौत्र हमारी पार्टी में आए हैं. उन्होंने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के सदस्य हैं, हम उनका स्वागत करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित