Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ दिल्ली में की बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की.

(Photo Credits IANS)

Lok Sabha Election 2024: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की. बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिन-जिन कार्यक्रमों या यात्राओं की शुरुआत करने जा रही है, उसकी तैयारियों को लेकर बैठक में समीक्षा की गई है.

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'लोकसभा प्रवास योजना' सहित अन्य कार्यक्रमों एवं अभियानों पर भी बैठक में चर्चा हुई. बैठक में पार्टी संगठन और पार्टी के कामकाज से जुड़े अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई. यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ‘एक्स’ वॉर, यहां देखें ट्वीट्स

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े, कैलाश विजयवर्गीय, बी. संजय कुमार, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल शामिल हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड