Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सात मंत्रियों को शामिल किया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी . सात मंत्रियों में पांच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के और दो कांग्रेस के हैं.
रांची. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल में आज 7 नए मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. इसके साथ ही कुल मिलाकर हेमंत सोरेन की टीम में कुल 11 लोग शामिल हो गए हैं.राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी . सात मंत्रियों में 5 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के और दो कांग्रेस के हैं. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य में सत्ता संभाली थी. सोरेन ने चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर (सभी झामुमो से), बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख (दोनों कांग्रेस) को मंत्रिपरिषद में शामिल किया.
महतो और ठाकुर पहली बार मंत्री बने हैं और मांझी झामुमो में शामिल होने से पहले पूर्व की राजग सरकार में मंत्री थीं. अन्य चार पूर्व की संप्रग सरकारों में मंत्री रह चुके हैं. झामुमो में पांच नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के साथ मुख्यमंत्री सोरेन सहित उनकी पार्टी के छह मंत्री हो गए हैं. इसके अलावा कांग्रेस के चार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक मंत्री हैं. अब मंत्रिपरिषद में 11 मंत्री हो गए हैं. एक और को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. यह भी पढ़े-झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, राज्य में एक ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने की रखी मांग
संवैधानिक प्रावधानों के तहत झारखंड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं.पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में 11 मंत्री ही थे. पिछले साल सोरेन के 29 दिसंबर को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद का यह पहला विस्तार है. उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली थी.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

