JD(S) MLA B Sathyanarayana Passes Away: जनता दल(एस) विधायक सत्यनारायण सिंह का निधन
जनता दल(सेकुलर) के तुमकुर के सिरा से विधायक बी. सत्यनारायण सिंह का लंबी बीमारी के बाद यहां शहर के अस्पताल में निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी.
जनता दल(सेकुलर) के तुमकुर के सिरा से विधायक बी. सत्यनारायण (B Sathyanarayan) का लंबी बीमारी के बाद यहां शहर के अस्पताल में निधन हो गया. मणिपाल अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी. मणिपाल अस्पताल के अधिकारी ने कहा, "कर्नाटक में सिरा विधानसभा के विधायक सत्यनारायण का ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा था. मंगलवार रात 10.45 बजे उनका निधन हो गया."
पीड़ित विधायक 69 वर्ष के थे और वह एडवांस्ड क्रोनिक लीवर बीमारी से ग्रस्त थे. मौत के वक्त उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था. पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने पार्टी विधायक की मौत पर दुख व्यक्त किया है. यह भी पढ़े: UPSC Civil Services exam Result 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल छात्रों को दी बधाई, कहा- उज्जवल भविष्य आपका इंतजार कर रहा है
गौड़ा ने कहा, "सत्यनारायण के निधन की खबर दुख पहुंचाने वाली है. लंबे समय से मेरे सहयोगी और पार्टी मामलों में हमेशा सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सत्यनारायण का निधन हमारी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

