Jaya Bachchan Apologized Video: अपने गुस्से के लिए जया बच्चन ने मांगी माफी, राज्यसभा विदाई भाषण में हुई भावुक, देखें वीडियो
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने अपने विदाई भाषण के दौरान सदन के सभी सदस्यों से माफी मांगी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह गुस्सैल हैं, लेकिन उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने अपने विदाई भाषण (Jaya Bachchan In Rajya Sabha Farewell Speech) के दौरान सदन के सभी सदस्यों से माफी मांगी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह गुस्सैल हैं, लेकिन उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. बता दें रि राज्यसभा में जिन 68 सदस्यों का कार्यकाल फरवरी से अप्रैल के दौरान पूर्ण होने जा रहा है, उनमें जया बच्चन भी शामिल हैं.
जया बच्चन ने कहा, "लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे गुस्सा क्यों आता है. यह मेरा स्वभाव है, मैं खुद को नहीं बदल सकती. अगर मुझे कोई बात पसंद नहीं आती या मैं उससे सहमत नहीं होती, तो मैं अपना आपा खो देती हूं." जया बच्चन ने कहा, "अगर मैंने आपमें से किसी के साथ अनुचित व्यवहार किया, या यह पर्सनल हो गया, तो मैं माफी मांगती हूं."
Jaya Bachchan seeks apology in her Rajya Sabha Farewell Speech. pic.twitter.com/LxzW18GAPA
— sansadflix (@sansadflix) February 9, 2024
जया बच्चन ने सदन में 20 साल के अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा, "20 साल जीवन का बहुत लंबा समय रहता है. मुझे कई खट्टे मीठे अनुभव हुए. सबसे अच्छा अनुभव यह रहा कि मेरा परिवार बहुत बड़ा हो गया."
बता दें कि राज्यसभा से विदा होने वाले सदस्यों के योगदान को याद करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उनके द्वारा साझा की गई नॉलेज को वह बहुत याद करेंगे, उनके जाने से एक खालीपन आ जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

