पी चिदंबरम से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचा कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल, नहीं मिली इजाजत

आईएनएस मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से मिलने पार्टी की कई नेता जेल पहुंचे. लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तिहाड़ जेल पहुंचा जिनमे मुकुल वासनिक, पीसी चाको, मनिक्कम टैगोर, अविनाश पांडे और अन्य नेता का समावेश था.

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली. आईएनएस मीडिया केस (INX Media Case) में तिहाड़ जेल (Tihar jail) में बंद देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) से मिलने पार्टी की कई नेता जेल पहुंचे. लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तिहाड़ जेल (Tihar jail) पहुंचा जिनमे मुकुल वासनिक, पीसी चाको, मनिक्कम टैगोर, अविनाश पांडे और अन्य नेता का समावेश था. निर्धारित समय खत्म होने के कारण इन नेताओं की मुलाकात चिदंबरम (P Chidambaram) से नहीं हो पायी. इसके साथ कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) से जेल अधीक्षक से मुलाकात कर पूर्व वित्त मंत्री (P Chidambaram) का हालचाल जाना.

बता दें कि गुरूवार को आईएनएस मीडिया केस (INX Media Case) में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) को 19 सितंबर तक के लिए तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया है.

गौरतलब है कि जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने 22 अगस्त को पी चिदंबरम (P Chidambaram) को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था. इस दौरान घंटों तक राजनीतिक ड्रामा चला था. इसके बाद उन्हें सीबीआई (CBI) की हिरासत में 5 सितंबर तक रहना पड़ा. फिर कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल (Tihar jail) भेज दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

Reliance Power FEMA Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई; FEMA नियमों के तहत 2,032 करोड़ की संपत्तियां जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप