Mamta Banarjee | Credit- ANI
चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के नेता. इस दौरान तृणमूल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि चुनाव की घोषणा के पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया और घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल को.चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लग चुकी है, स्थिति पर ईसीआई का पूरा नियंत्रण है, इसके बाद भी केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है. पांजा ने कहा कि चुनाव आयोग से हमनें सभी पॉवर अपने पास लेने की रिक्वेस्ट की है. पांजा का कहना है कि अब तृणमूल के लोगों को जांच एजेंसियां परेशान कर रही है. उन्होंने महुआ मोइत्रा से पूछताछ की है. पांजा ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें सोमवार को बुलाया है. यह भी पढ़े :Lok Sabha Election 2024: किसी भी वक्त जारी हो सकती है शिवसेना (UBT) की दूसरी सूची, सांसद संजय राउत ने दी अहम जानकारी













QuickLY