Kolkata Doctor Rape Murder Case: 'पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह प्रशासन ने आरोपियों को बचाया' कोलकाता डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस में बोले राहुल गांधी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है.
Rahul Gandhi on Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुलासे हो रहे हैं, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है. पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है.
इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं, तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?
ये भी पढें: Kolkata Doctor Rape Murder Case: HC के आदेश बाद कोलकाता पहुंची CBI, डॉक्टर रेप-मर्डर केस में शुरू करेगी जांच
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि हाथरस से उन्नाव और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल व हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे. मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं. उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए.
बता दें, जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है, जिसने आज कोलकाता पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की है. गौरतलब है कि बीते मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया था कि वह पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप एंड मर्डर की जांच सीबीआई को सौंप दे. इस आदेश के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपना काम शुरू कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

