सितंबर में भारतीय माल का निर्यात 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
एक आत्मनिर्भर भारत और घरेलू उद्योगों के विकास पर जोर देने के बीच, देश के माल निर्यात ने सितंबर में साल-दर-साल के आधार पर 5.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी. भारत का कुल माल निर्यात सिंतबर 2019 के 26.02 अरब डॉलर के मुकाबले पिछले महीने 27.40 अरब डॉलर रहा.
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: एक आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) और घरेलू उद्योगों के विकास पर जोर देने के बीच, देश के माल निर्यात ने सितंबर में साल-दर-साल के आधार पर 5.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी. भारत का कुल माल निर्यात सिंतबर 2019 के 26.02 अरब डॉलर के मुकाबले पिछले महीने 27.40 अरब डॉलर रहा.
एक ट्वीट में, मंत्री ने महामारी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी के रूप में एक और संकेत के तौर पर निर्यात में वृद्धि का हवाला दिया.
उन्होंने कहा, "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड"...भारतीय माल का निर्यात पिछले साल की तुलना में 20 सितंबर को 5.27 प्रतिशत बढ़ा है. यह भारतीय अर्थव्यवस्था की तेजी से रिकवरी का एक और संकेत है क्योंकि इसने कोविड पूर्व के स्तर के पैरामीटर को पार किया है."
Tags
संबंधित खबरें
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
AI Jobs India: 'एआई नौकरियां छीनेगा नहीं, पैदा करेगा'! पीयूष गोयल ने भारत को बताया दुनिया का 'चेंज एजेंट'
Republic Day Parade 2026: 'वंदे मातरम' की गूंज और स्वदेशी शक्ति का प्रदर्शन, यहां जानें परेड का समय, चीफ गेस्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारत संतुलित व्यापार समझौते के लिए अमेरिका, इजरायल, कनाडा समेत 50 देश से कर रहा बातचीत: पीयूष गोयल
\