India-China Border Tension: कांग्रेस का केंद्र पर फिर निशाना, कहा-हिंदुस्तान की पवित्र जमीन नरेंद मोदी ने चीन को दे दी है

भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव सहित कई मसलों को लेकर विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है. राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेता सीमा पर जारी तनाव को लेकर केंद्र को कटघरे में खड़ा कर रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुरे मसले पर लोकसभा में जवाब देकर तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने चीन को हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया है.

कांग्रेस और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 13 फरवरी 2021. भारत-चीन के बीच बॉर्डर (India-China Border Tension) पर जारी तनाव सहित कई मसलों को लेकर विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi), रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेता सीमा पर जारी तनाव को लेकर केंद्र को कटघरे में खड़ा कर रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पुरे मसले पर राज्यसभा में जवाब देकर तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना (Indian Army) ने चीन को हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया है. साथ ही एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दी गई है. इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हिंदुस्तान की पवित्र जमीन चीन को दे दी है.

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदुस्तान की पवित्र जमीन नरेंद मोदी ने चीन को दे दी है. सफलता हुई है चीन की, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री उनके आगे झुक गए. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय इलाके को चीन को क्यों दिया है. इसका जवाब उन्हें और डिफेंस मिनिस्टर को देना चाहिए. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: राज्यसभा में राजनाथ सिंह बोले-भारतीय सेना ने चीन को हर मोर्चे पर दिया करारा जवाब, पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

कांग्रेस का ट्वीट-

वहीं राहुल गांधी ने यह भी सवाल पूछा था कि कैलाश रेंज से पीछे क्यों हटने के लिए सेना को कहा गया. हमारी जमीन फिंगर 4 तक है लेकिन पीएम ने फिंगर 3 से फिंगर 4 की जमीन चीन को दी है. हालांकि राहुल के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय ने भी बयान देते हुए इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि यह कहना गलत है कि भारतीय इलाका फिंगर-4 तक ही है. इसके साथ ही हमारे नक्शे में वह इलाका भी दिखाई पड़ता है जो चीन ने कब्जा किया हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड