India-China Border Tension: भारत-चीन सैनिकों के बीच फिर हिंसक झड़प, बीएसपी चीफ मायावती बोली-सरकार को अधिक सजग व सतर्क रहने की जरूरत

भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. दरअसल लद्दाख में पैंगोंग झील के पास दोनों सेनाओं के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प की खबर सामने आई है. चीनी सैनिकों को इंडियन आर्मी के जवानों ने करारा जवाब दिया है. इस मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच बीएसपी चीफ मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा कि भारत सरकार को अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है.

मायावती (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 31 अगस्त. भारत-चीन के बीच बॉर्डर (India-China Border Tension) पर जारी तनाव कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. दरअसल लद्दाख में पैंगोंग झील के पास दोनों सेनाओं के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प की खबर सामने आई है. चीनी सैनिकों को इंडियन आर्मी के जवानों ने करारा जवाब दिया है. इस मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच बीएसपी चीफ मायावती (BSP Chief Mayawati) ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा कि भारत सरकार को अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है.

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीनी सेना द्वारा एक बार फिर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दुस्साहस करने की खबर चैंकाने वाली है, लेकिन संतोष की बात है कि भारतीय सेना ने इसका मुँहतोड़ जवाब दिया है. सरकार को आगे और भी ज्यादा सजग व सतर्क रहने की जरूरत है. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: चीनी सैनिकों ने 29/30 अगस्त को फिर की घुसपैठ की कोशिश, पैंगोंग झील के पास भारत-चीन में हुई झड़प

बीएसपी चीफ मायावती का ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुरे मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश की सरज़मीं पर क़ब्ज़े का नया दुस्साहस ! रोज़ नई चीनी घुसपैठ... पांगोंग सो लेक इलाक़ा, गोगरा व गलवान वैली,डेपसंग प्लैनस,लिपुलेख, डोका लॉ व नाकु लॉ पास. फौज तो भारत माँ की रक्षा में निडर खड़ी हैं, पर मोदी जी की “लाल आँख” कब दिखेंगी?

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\