India-Canada Row: भारत-कनाडा के रिश्तों में आने लगा सुधार! वीजा सेवाएं फिर से शुरू करेगा हिंदुस्तान

ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि भारत ने 26 अक्टूबर से कनाडा में वीजा सेवाओं को आंशिक रूप से फिर से शुरू करने का फैसला किया है.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि भारत ने 26 अक्टूबर से कनाडा में वीजा सेवाओं को आंशिक रूप से फिर से शुरू करने का फैसला किया है. एक महीने पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बिगड़ गए थे, जिसके चलते इस पर रोक लगा दी गई थी.

उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि एंट्री, बिजनेस, मेडिकल और कॉन्फ्रेंस वीजा के लिए सेवाएं फिर से शुरू होंगी. स्थिति के निरंतर मूल्यांकन के आधार पर, जैसा उचित होगा उसी हिसाब से आगे के फैसलों की जानकारी दी जाएगी. Iran On Israel Hamas War: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी का आरोप, अमेरिका के चलते गाजा पर बमबारी कर रहा इजरायल

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने संसद में अपने देश में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका का आरोप लगाया था, इसके बाद भारत-कनाडा के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए थे.

इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पक्ष से एक-एक राजनयिक को हटाने के लिए कहा और इस महीने की शुरुआत में, नई दिल्ली ने कनाडा से राजनयिक समानता बनाए रखने के लिए देश में तैनात अपने 40 से अधिक राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था.

भारत ने कहा कि ऐसा कनाडा द्वारा उसके आंतरिक मामलों में बार-बार हस्तक्षेप करने और देश में कनाडाई राजनयिकों की बड़ी संख्या में राजनयिक उपस्थिति में कटौती करने के कारण किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड