सीएम योगी की अगुवाई में यूपी तोड़ रहा है पिछड़ेपन का तमगा, लोगों में डिजिटल सेवाओं का क्रेज बढ़ा
सीएम योगी की अगुवाई में पिछड़े राज्य के तमगे को तोड़ रहा यूपी डिजिटल सेवाओं के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी ई संजीवनी से परामर्श लेने में उप्र देश मे दूसरे पायदान पर रोजाना 4000 से ज्यादा लोग उठा रहे टेली कंसल्टेशन की सुविधा का लाभ 16 दिसंबर तक 2,80,552 लोगों ने लिया परामर्श का लाभ 17 दिसंबर, लखनऊ.
उत्तर प्रदेश, 18 दिसंबर: सीएम योगी की अगुवाई में पिछड़े राज्य के तमगे को तोड़ रहा यूपी डिजिटल सेवाओं के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी ई संजीवनी से परामर्श लेने में उप्र देश मे दूसरे पायदान पर रोजाना 4000 से ज्यादा लोग उठा रहे टेली कंसल्टेशन की सुविधा का लाभ 16 दिसंबर तक 2,80,552 लोगों ने लिया परामर्श का लाभ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई में यूपी पिछड़ेपन के तमगे को पीछे छोड़ते हुए हर क्षेत्र में रिकॉर्ड रच रहा है. इससे देश दुनिया मे उप्र की छबि बदल रही है. कोरोना (Coronavirus) काल में स्वास्थ्य विभाग के ई संजीवनी के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श लेने में देश में उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर आना इस बात का सबूत है कि यूपी के लोगों में डिजिटल सेवाओं का क्रेज बढ़ा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना का कहर शुरू होने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राज्य स्तर पर रोजाना उच्चस्तरीय बैठक की शुरूआत की थी. तबसे यह क्रम लगातार जारी है. स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी से लेकर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं घर बैठे ही मिलें, इसके लिए भी विशेष प्रयास शुरू किए गए. नतीजतन ई संजीवनी (E-Sanjeevani) के माध्यम से प्रदेश में रोजाना 4000 से ज्यादा लोग टेली कंसल्टेशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. प्रदेश में ई संजीवनी सेवा की शुरूआत से 16 दिसंबर तक 2,80,552 लोग परामर्श ले चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की अनोखी पहल, राज्य में कार से किसी भी शहर का दौरा कर जानेंगे वहां की हकीकत
16 दिसंबर को ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 4184 लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया है. 500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध प्रदेश में ई संजीवनी सेवा रोजाना सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (रविवार को छोड़कर) उपलब्ध रहती है. इसमें सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है. ई संजीवनी ओपीडी के तहत 500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देने के लिए उपलब्ध हैं.
ऐसे ले सकते हैं ई संजीवनी टेली कंसल्टेंसी का लाभ प्रदेश सरकार की ओर से घर बैठे टेली कंसल्टेंसी सेवा का लाभ लेने के लिए अपने स्मार्टफोन में ई संजीवनी एप्लीकेशन डाउनलोड करके या esanjeevaniopd.in पर लॉग इन करके या जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वह अपने नजदीकी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं.
देश के टॉप टेन राज्य राज्य ई संजीवनी ओपीडी तमिलनाडु 319507 उत्तर प्रदेश 268889 मध्य प्रदेश 70838 गुजरात 63601 केरल 62797 हिमाचल प्रदेश 49224 आंध्र प्रदेश 39853 कर्नाटक 32693 उत्तराखंड 31910 महाराष्ट्र 12635 (नोट- यह आंकड़े 14 दिसंबर तक के हैं) प्रदेश के टॉप टेन जिले जिला टोटल ओपीडी मेरठ 22655 रायबरेली 21357 जालौन 21083 सिद्धार्थनगर 16878 बहराईच 13951 प्रयागराज 13186 फैजाबाद 11057 बुलंदशहर 10724 गोरखपुर 8575 हरदोई 8074
(नोट- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं और 16 दिसंबर तक के हैं)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

