Varanasi Congress Candidate Ajay Rai: अगर पीएम मोदी चुनाव नही हारते तो बनारस में रात में रहते क्या ; अजय राय का निशाना -Video
Credit -ANI

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है. इस दौरान अजय राय ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की ,' आज अगर पीएम चुनाव नहीं हारते तो रात में बनारस में रहते क्या ? उन्होंने कहा की जनता इस बार जाग गई है और जनता इस बार अपने हक़ और अधिकार को वोट कर रही है. हमारे समय में गैस सिलेंडर 400 का था, अब 1,100 से 1,200 रुपये का हो गया है, महंगाई बढ़ी है, राय ने कहा की ,'  यह आपने खुद स्वीकार किया है. 2014 में जिस वेतन में लोगों का घर चलता था, अब उस वेतन में वे आज घर नही चला सकते. यह भी पढ़े :Lok Sabha Election 2024: ‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे’, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बोले राहुल गांधी (Watch Video)

देखें वीडियो :