वोट कैसे करें #भारत? गूगल ने डूडल बनाकर मतदाताओं को दिया संदेश, समझाई वोटिंग की पूरी प्रक्रिया
गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया है कि मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.
वोट कैसे करें #भारत? देश में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तहत सातवें और आखिरी चरण (7th Phase) के लिए मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई. मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है. सातवें चरण के तहत 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है. सभी पोलिंग बूथों पर बड़ी कतारों देखने को मिल रही हैं. इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है. गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष डूडल तैयार किया है.
इस डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज मिलता है. गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है.
गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया है कि मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.
आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा. 23 मई को नतीजे आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 07:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

