Lok Sabha Elections Google Doodle: 2024 भारत चुनाव, वोट कैसे करें? लोकतंत्र के महापर्व को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने बनाया ये खास डूडल
इस बार देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व का जश्न गूगल भी अपने खास डूडल के जरिए सेलिब्रेट कर रहा है. सर्च इंजिन गूगल ने भारत में मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ खास डूडल बनाया है, जो लोगों को वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है.
2024 भारत चुनाव, वोट कैसे करें: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज यानी 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के पहले चरण (First Phase of Lok Sabha Polls) का मतदान शुरु हो चुका है. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के पहले चरण के लिए मतदाता (Voters) आज अपने मताधिकार (Voting) का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. इस बार देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व का जश्न गूगल भी अपने खास डूडल के जरिए सेलिब्रेट कर रहा है. सर्च इंजिन गूगल ने भारत में मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ खास डूडल बनाया है, जो लोगों को वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है. यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, 21 राज्यों की 102 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, देखें वीडियो
गूगल ने जो डूडल बनाया है, उसमें वोट देने के बाद हाथ की उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया है. गूगल अपने इस खास डूडल के जरिए लोगों को मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने के लिए प्रेरित कर रहा है. आपको बता दें कि अलग-अलग अवसरों पर अक्सर गूगल खास डूडल बनाकर उसे सेलिब्रेट करता है. लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना इस डूडल का मुख्य उद्देश्य है. यह भी पढ़ें: PM Modi on Lok Sabaha Election 2024: लोकसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी की अपील, वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव के लिए देश में कुल सात चरण में मतदान होने हैं. 19 अप्रैल को पहले चरण के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून वोटिंग होनी है. सात चरण में लोकसभा की कुल 534 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

