टेक

How To Vote #India? गूगल ने डूडल बनाकर दिया मतदान करने का संदेश, समझाई वोटिंग की पूरी प्रक्रिया

गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष डूडल तैयार किया है. इस डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज मिलता है.

How To Vote #India? गूगल ने डूडल बनाकर दिया मतदान करने का संदेश, समझाई वोटिंग की पूरी प्रक्रिया
How To Vote #India? (Photo Credit- Google)

How To Vote #India? देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की शुरुआत गुरुवार को पहले चरण के मतदान के साथ हो चुकी है. लोकतंत्र के इस पर्व में जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है. सभी पोलिंग बूथों पर लोगों का उत्साह बड़ी कतारों के रूप में देखने को मिल रहा है. इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है. गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष डूडल तैयार किया है. इस डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज मिलता है. गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है.

गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया है कि मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आफको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: 91 सीटों पर आज मतदान, जानें आपके गांव-शहर में कितने बजे तक डाले जाएंगे वोट

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. पहले चरण में 18 राज्यों की 89 और केंद्र शासित प्रदेशों की दो सीटों पर मतदान कराया जाएगा. पहले चरण में ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे.

इसके अलावा पहले चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. ओडिशा विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान भी गुरुवार को हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).