Waqf Amendment Bill: 'गोलमोल बात मत करिए...मैं इस बिल का विरोध करता हूं', लोकसभा में अखिलेश यादव और अमित शाह के बीच हुई गरमागरम बहस (Watch Video)
Photo- ANI

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच गरमागरम बहस देखने को मिली. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के खिलाफ बोलेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये बिल जो पेश किया जा रहा है, वो बहुत सोची समझी राजनीति के लिए तैयार हो रहा है. मैं इस बिल का विरोध करता हूं. अखिलेश यादव ने सदन में आरोप लगाया की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कुछ अधिकार छीनने की चर्चा उन्होंने लॉबी में सुनी है. अखिलेश ने स्पीकर से कहा हम आपके लिए भी लड़ेंगे. अखिलेश के इतना बोलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खड़ हो गए और उन्होंने इसका तीखा जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी, क्या इस तरह की गोलमोल बात आप नहीं कर सकते आप अकेले स्पीकर के अधिकार के संरक्षक नहीं हो. इस बहस के दौरान दोनो नेताओं के बीच सदन में तल्खी साफ दिखाई दी.

ये भी पढें: Waqf Amendment Bill: अल्पसंख्यकों के खिलाफ है केंद्र की NDA सरकार- सीएम सिद्धारमैया

लोकसभा में अखिलेश यादव और अमित शाह के बीच हुई गरमागरम बहस