देश

Haryana: खतरे में खट्टर सरकार? कांग्रेस का दावा- BJP-JJP के कई विधायक संपर्क में

कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि खट्टर सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है. उन्होंने कहा, 'समय ऐसा आ गया है कि हरियाणा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है. कुमारी शैलजा ने दावा किया कि बीजेपी, जेजेपी और कई निर्दलीय विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं.

Haryana: खतरे में खट्टर सरकार? कांग्रेस का दावा- BJP-JJP के कई विधायक संपर्क में
मनोहर लाल खट्टर (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बीच हरियाणा (Haryana) कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने बड़ा बयान दिया है. कुमारी शैलजा ने कहा है कि हरियाणा की सरकार (Haryana Govt) जनता का भरोसा खो चुकी है, ऐसे में कांग्रेस सूबे में सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है. ABP न्यूज से बातचीत में कुमारी शैलजा ने दावा किया कि बीजेपी, जेजेपी और कई निर्दलीय विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं. कुमारी शैलजा ने यह दावा ऐसे समय पर किया है जब सूबे की खट्टर सरकार कृषि कानूनों को लेकर किसानों के निशाने पर है.

कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि खट्टर सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है. उन्होंने कहा, 'समय ऐसा आ गया है कि हरियाणा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है. हाल ही में सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को उन्ही के गृह जिले में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा है.' उन्होंने कहा, 'कृषि प्रधान इस राज्य के लोग अब बीजेपी से दूर जा चुके हैं और इस बात को सभी लोग जानते हैं. चाहे वो सत्ता पक्ष या उनकी सहयोगी पार्टी के विधायक हों.' Farmer protest: हरियाणा खट्टर सरकार कब तक्क चलेगी? खुद CM ने दिया स्पष्टीकरण.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, आज पूरा प्रदेश बीजेपी की नीतियों से और इनकी कार्यशैली से नाराज है. उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि जब लोग उनसे दूर हो जाते हैं तो क्या हो सकता है. कुमारी शैलजा ने कहा, स्थिति कभी भी कुछ भी पैदा हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).