हरियाणा सरकार मानेसर में बनाएगी नया नगर निगम, 29 निकटवर्ती गांव होंगे शामिल

हरियाणा सरकार ने बुधवार को गुरुग्राम जिले के मानेसर में एक नए नगर निगम का गठन करने का फैसला किया, जिसमें 29 निकटवर्ती गांव शामिल होंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

मनोहर लाल खट्टर (Photo Credits: Facebook)

गुरुग्राम, 24 दिसंबर: हरियाणा सरकार ने बुधवार को गुरुग्राम जिले के मानेसर में एक नए नगर निगम (Municipal Corporation) का गठन करने का फैसला किया, जिसमें 29 निकटवर्ती गांव शामिल होंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मथुरा के छात्रवृत्ति घोटाले में जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी निलंबित, CM योगी ने दिए थे जांच के निर्देश

मानेसर नगर निगम में मानेसर (ग्रामीण एवं शहरी), कासन, खोह, नाहरपुर कासन, नवादा, फतेहपुर, ढाणा, बास कूसला, बास हरिया, कांकरोला, भांगरोला, ढोरका, वजीरपुर, बढ़ा, सिकंदरपुर रामपुर (गांव शिकोहपुर की राजस्व संपदा में स्थित), शिकोहपुर, नखड़ोला, बार-गुर्जर, नौरंगपुर, मेवका, हयातपुर, सहरावन, नैनवाल, कुकड़ोला, झुंड सराय (वीरान), झुंड सराय (आबाद), फाजलवास, गोपालपुर और गढ़ी-हरसरू गांवों को शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के 9 राज्यों में 196 बेटर लाइफ फॉर्मिग सेंटर का किया शुभारंभ, लोगों को मिलेगा रोजगार इन 29 गांवों को शामिल करने के बाद ही मानेसर नगर निगम तीन लाख की न्यूनतम आबादी के तय मानदंडों को पूरा करेगा. वर्तमान सीमाओं के अनुसार इस नए निगम का कुल क्षेत्रफल 124.32 वर्ग किलोमीटर होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Gurugram-Rewari Crime: काम के बहाने रेवाड़ी ले जाकर पूर्व एचआर एग्जीक्यूटिव से रेप; निजी कंपनी के एमडी पर केस दर्ज, पीड़िता हुई गर्भवती

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड