Gujarat Cabinet: आज 27 नए विधायक बनेंगे मंत्री, 1:30 बजे होगा शपथ समारोह

गुजरात (Gujarat) में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में आज गुरुवार को शपथ लेंगे. गुजरात में नए मंत्रिमंडल का गठन आज दोपहर 1:30 बजे होगा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी टीम में 27 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

भूपेंद्र पटेल (Photo: PTI)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में आज गुरुवार को शपथ लेंगे. गुजरात में नए मंत्रिमंडल का गठन आज दोपहर 1:30 बजे होगा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी टीम में 27 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी राज्य मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल कर सकती है. 

यह शपथग्रहण समारोह ऐसे वक्त में हो रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए करीब एक साल ही रह गया है. मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को शामिल नहीं करने के बीजेपी के फॉर्मूले को देखते हुए इस बात को लेकर संशय है कि इस बार किन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी.

इससे पहले सत्तारूढ़ बीजेपी ने घोषणा की थी कि शपथग्रहण समारोह बुधवार दोपहर को आयोजित किया जाएगा और इसके लिए राज्य की राजधानी में स्थित राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन कार्यक्रम में अचानक तब्दीली कर दी गई और शपथग्रहण समारोह के बैनर हटा लिए गए. न तो बीजेपी और न ही राज्य सरकार ने कार्यक्रम टाले जाने के संबंध में कोई कारण बताया.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार शाम घोषणा की कि नये मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह गांधीनगर स्थित राज भवन में गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे होगा. अहमदाबाद से पहली बार विधायक चुने गए, पटेल (59) ने पिछले शनिवार को विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा दे देने के बाद सोमवार को गुजरात के नये मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व ने इस बार नये चेहरों को शामिल करने और पुराने लगभग सभी मंत्रियों, यहां तक कि उन वरिष्ठ नेताओं को भी हटाने का फैसला किया है जो पूर्ववर्ती रूपाणी सरकार का हिस्सा थे.

कई लोगों का मानना है कि पुराने चेहरों को जगह न दिया जाने का यह फार्मूला 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रस्तावित किया गया है क्योंकि दो दशक से ज्यादा वक्त से गुजरात में सत्ता में रही बीजेपी साफ-सुथरी छवि के साथ मतदाताओं के बीच जाना चाहती है.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट